बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़ के इस जिले में भू-जल स्तर गिरा, पानी का संकट गहराया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बीते चार माह के दौरान नगर में भूजल स्तर तेजी से गिरा है, जो लोगो के लिए बेहद चिंता की बात है।

2 min read
छत्तीसगढ़ के इस जिले में भू-जल स्तर गिरा, पानी का संकट गहराया

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बीते चार माह के दौरान नगर में भूजल स्तर तेजी से गिरा है, जो लोगो के लिए बेहद चिंता की बात है। नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नवंबर-दिसंबर में जहां औसत रूप से नगर का भूजल स्तर 100 फीट था वह वर्तमान में 200 को भी पार कर गया है। नगर में ज्यादातर वार्डों में कंक्रीट सडक़ों का जाल, बेहिसाब बोर उत्खनन, शासन के निर्देशों के बावजूद नगर पालिका द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूक नहीं होने तथा नगर के भूजल को रिचार्ज करने वाले स्रोतों को रिचार्ज नहीं किए जाने की वजह से नगरवासियों को वर्तमान में पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

नगर में भू-जल के हालात बेहद चिंताजनक हैं। अप्रैल से ही नगर के एमजी रोड, सदर रोड, पहंदा रोड, लोहिया नगर, नयापारा, दुर्गा चौक, इंदिरा कालोनी, पंचशील नगर, वैष्णव कॉलोनी, परसाभदेर रोड, गौरव पथ, पीतल कारखाना के पीछे समेत लगभग 75 फीसदी इलाकों में पेयजल के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गौरव पथ तथा इंदिरा कालोनी इलाके में होली त्योहार यानी मार्च के ही समय से अधिकांश घरों के बोर से पानी कम आने लगा है।

कुछ वर्ष पूर्व नगर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पीछे नगर के लिए एक ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया गया था। जिसके माध्यम से नगर के सिविल लाइन, हाईस्कूल रोड समेत अन्य इलाकों को पेयजल सप्लाई किया जाता था। परंतु इस वर्ष यह योजना भी पूरी तरह से फेल हो गई है। जिसकी वजह से इन इलाकों में पेयजल सप्लाई करना नगर पलिका के लिए अतिरिक्त भार हो गया है।

भोलाराम पटेल, प्रभारी जल विभाग, नगर पालिका परिषद, बलौदाबाजार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
01 May 2019 05:53 pm
Published on:
01 May 2019 06:30 pm
Also Read
View All
Crime News: भाजपा नेत्री के साथ दिनदहाड़े लूट, सोने का लॉकेट झपट कर भागे आरोपी, इधर सिलेंडर की चोरी

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री ने बढ़ाया देश का मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी “भीम चिंताराम”, जानें इनकी पूरी कहानी

सावधान! सड़क किनारे गुपचुप खाना पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ में एक साथ 25 लोग हुए फूड पॉयजनिंग का शिकार

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! 15 से 25 हजार तक नौकरी पाने का मौका, प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

BJP Leader Commits Suicide: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, श्मशान घाट के स्टोर रूम में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी