बलरामपुर

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने खुद को जला लिया जिंदा, गिरफ्तार प्रेमी निकला कोरोना पॉजिटिव

Girlfriend burnt alive: कुछ दिनों से दोनों के बीच चल रही थी अनबन, खुद को जलाने (Commits suicide) से पहले प्रेमी से हुआ था विवाद, मृतिका के पिता ने उसके प्रेमी (Boyfriend) को इस घटना के लिए बताया जिम्मेदार
2 min read
Girlfriend burnt alive
Boyfriend arrested

वाड्रफनगर. प्रेम प्रसंग में एक युवती ने प्रेमी के घर जाकर खुद के ऊपर मिट्टीतेल छिड़क आग लगा ली। आग से गंभीर रूप से जली युवती की मौके पर ही मौत (Girlfriend suicide) हो गई। इसकी खबर जब युवती के पिता को लगी तो उसने थाने में सूचना दी। उसने बेटी को प्रेमी को उसकी मौत को जिम्मेदार बताया है।

वहीं प्रेमी का कहना है कि कुछ दिनों से उनके बीच अनबन चल रही थी, इसी बीच उसने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद आरोपी प्रेमी को अस्पताल भेजा गया। (Burnt alive)


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर निवासी 19 वर्ष एक युवती का प्रेम प्रसंग रामनगर निवासी संजय कुमार देवांगन 23 वर्ष से चल रहा था। 22 मई को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची और वहां मिट्टीतेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया।

आग की लपटों से घिरी युवती के गंभीर रूप से जल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विवेचना की। इस मामले में मृतिका के पिता ने उसके प्रेमी को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है।

उसने बताया कि संजय देवांगन ने ही उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306, (3, 2, 5) एट्रोसिटी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


प्रेमी बोला- घटना के दिन दोनों में हुआ था विवाद
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों के बीच करीब 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से युवती व उसके बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।

इसी बीच 22 मई को युवती उसके घर आई और दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच युवती ने घर में रखा मिट्टीतेल खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।


प्रेमी निकला कोरोना पॉजिटिव
इस संबंध में एसडीओपी धु्रवेश जायसवाल (SDOP) ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका कोविड टेस्ट कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव (Corona positive)निकला है। उसे कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।

Updated on:
24 May 2021 09:07 pm
Published on:
24 May 2021 09:07 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत