अंबिकापुर. आग से बुरी तरह से झुलसी विवाहिता की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल सोमवार को महिला का पति बिना बताए मैनपाट कार्निवाल देखने चला गया था। रात को वापस लौटा तो इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो गुस्से में आकर महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिडक़र आग लगा ली थी। (Burnt alive)