बलरामपुर

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से ही चुनाव जीते इस पूर्व विधायक ने पूर्व पीएम के खोल डाले कई बड़े राज

बलरामपुर संसदीय क्षेत्र को इतिहास के पन्नों में अमर करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके सहयोगी भगवान की तरह पूजते हैं।

2 min read
Atal Bihari

बलरामपुर. बलरामपुर संसदीय क्षेत्र को इतिहास के पन्नों में अमर करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके सहयोगी भगवान की तरह पूजते हैं। साल 1957 में बलरामपुर की जनता ने उन्हें बलरामपुर से सांसद बनाकर दिल्ली भेजा था। 1957 से 1967 के दौर को याद कर आज भी उनके सहयोगी खिलखिला उठते हैं। 1967 में जनसंघ से तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे सुखदेव प्रसाद बतातें हैं कि अटल जी उनके लिए पूजनीय हैं और वह आज भी उनकी पूजा करते हैं। अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर को आज भी उन्होंने अपने पूजा स्थल पर सजा रखी है।

जब गड्ढे में फंस गयी थी अटल की जीप-

पूर्व जनसंघ विधायक सुखदेव जी बतातें है कि जनसंघ कार्यकर्ता के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे अटल बिहारी वाजपेई जी की पुरानी जीप अचानक गड्ढे में फंस गई। इस घटना को चुटीले अंदाज में सुनाते हुए पूर्व विधायक सुखदेव जी कहते हैं कि जब अटल जी की जीप गड्ढे में फंस गई तब वह परेशान हो गये और कहा कि सुखदेव जी अब यह जीप कैसे निकलेगी, जिसपर सुखदेव जी ने उत्तर दिया कि बस अभी देखिये। इतने में जनसंघ कार्यकर्ता शिवनरायन सहित दो लोगों ने मिलकर जीप को बल्ली/लकड़ी लगाकर बाहर निकाल दिया। जिसको देखकर अटल जी बहुत प्रसन्न हुए।

जब अटल जी को बाढ़ निरीक्षण के दौरान हो गया था कालरा-

पूर्व जनसंघ विधायक सुखदेव जी बतातें है कि एक बार अटल जी बाढ का निरीक्षण करने जबदही जबदहा गांव गये हुए थे जहां भीषण जल भराव था। वहां अटल जी की तबियत खराब हो गयी। उन्हें कलरा हो गया था, जिस पर उनके साथ गये लोगों व मैनें उन्हें खटिया पर लाद कर उठा लिया और वापस सुरक्षित बलरामपुर ले आये।

अटल जी को पसंद था काला नमक चावल और मुशियाईन के पेड़े-

पूर्व जनसंघ विधायक सुकदेव जी बताते हैं कि अटल जी को बलरामपुर की धरती से उपजा हुआ काला नमक चावल व बलरामपुर शहर के सब्जी मंडी के निकट संचालित मुंशीयाईन की दुकान के पेड़े बहुत पसंद थे और जब भी वह बलरामपुर आते थे तो उसे जरूर खाते।

जब अटल जी के नाम से सुखदेव जी बन गए थे विधायक-

जनसंघ विधायक सुखदेव जी बताते हैं कि अटल जी ने ही उन्हें चुनाव मैदान में उतारा और महज अटल जी के नाम पर ही वोट मिल गए, जिससे दो बार वह तुलसीपुर विधानसभा सीट से जनसंघ के विधायक रहे। सुखदेव जी यह भी बताते हैं कि किसी भी मंच पर बोलने से पहले सुखदेव जी को बोलने के लिए खड़ा करते थे और उसके बाद स्वयं मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया करते थे।

Published on:
16 Aug 2018 04:57 pm
Also Read
View All