बलरामपुर

बलरामपुर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 5 दोस्तों की मौत; 2 गंभीर घायल, सड़क पर मिले टूटे हेलमेट और मरी हुई बकरी

बलरामपुर में घने कोहरे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। पुलिस को मौके से टूटी बाइक, हेलमेट और एक मरी हुई बकरी मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 7:56 AM IST
Breaking News
Breaking News

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर रात करीब 11 बजे हुआ। यहां घने कोहरे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार युवक कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवकों की उम्र 18 से 30 साल के बीच थी।

टक्कर के बाद सड़क पर बिखरे शव, पांच युवकों की मौत

हादसा इतना भीषण था कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक उछलकर करीब 5 से 10 फीट दूर जा गिरे। घटनास्थल पर शव सड़क पर बिखरे मिले। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों की हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
19 Nov 2026, 7:56 AM IST
Published on: