
बलरामपुर. डाक्टर प्रवीण भाई तोगडिय़ा के हिन्दू विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जिले में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डाक्टर तोगडिय़ा के निर्माणाधीन संगठन जिसका ध्येय वाक्य हिंदू ही आगे है। इस विचारधारा के समर्थन में अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक श्री रानोपाली मन्दिर, टेढ़ी बाजार में आयोजित की गई। गोण्डा विभाग के संगठन मंत्री इन्द्रबली ने कहा कि आज हमारी विचार धारा को शासन सत्ता द्वारा प्रभावित करने का प्रयास हो रहा है जो कि संगठन के लिए उपयुक्त नहीं है।
अवध प्रांत व कानपुर प्रान्त के संगठन मंत्री वेद सचान ने कहा कि प्रवीण भाई तोगडिय़ा के विचारों को दबाने का प्रयास किया गया तथा षडयंत्र कर उन्हें विहिप से बाहर कर संगठन का सरकारीकरण किया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पूर्व नगर अध्यक्ष डाक्टर तुलसीश दुबे ने बताया कि आज अधिकांश निष्ठावान पदाधिकारी व कार्यकर्ता विहिप से पदत्याग कर डाक्टर तोगडिय़ा जी के संगठन में सम्मिलित हो कर सेवा करने हेतु तत्पर हो रहे हैं। पूर्व नगर मंत्री अम्बरीष कुमार ने कहा कि विहिप में बढ़ रही अव्यवस्थाओं के कारण हम जैसे अनेक कार्यकर्ताओं को संगठन छोडऩा पड़ा। बैठक की अध्यक्षता विहिप के पूर्व जिला संरक्षक हरिवंश सिंह ने किया। बैठक में प्रवीण भाई तोगडिय़ा के विचारधारा के नये संगठन के निर्माण की योजना पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, कार्याध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, नन्दकिशोर पाठक, गौरव सिंह, मेवालाल वर्मा, रमेश पाण्डेय, खेमू श्रीवास्तव, राजीव सोनी, निशान्त चौहान, रजत प्रकाश, डब्लू कुमार, अजय आजाद, अभयराज सिंह, अक्षय शुक्ल, सुभाष वर्मा, ऋ षभ सिंह, आकाश चन्द्र, संजय कुमार, शुभेन्द्र मिश्रा, भानु प्रकाश सहित महत्वपूर्ण पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।