बलरामपुर

Aaj Ka Uttar Pradesh Mausam: मौसम विभाग की नई चेतावनी, गोंडा समेत इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, IMD latest update

Uttar Pradesh Ka Mausam 02 July 2026: यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज गोंडा सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। आर्द्रता अधिक होने के कारण उमस बरकरार रहेगी। IMD ने बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
2 min read
Gonda Weather
Gonda Weather : गोंडा में मानसून की एंट्री, सुबह से हो रही बारिश, PC- Patrika

Uttar Pradesh Weather Today: उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को मानसून सक्रिय रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन अधिक आर्द्रता के कारण उमस बनी रह सकती है। हवा की रफ्तार 10 से 20 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

गोंडा में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। वहीं आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 60 से 80 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। जिससे उमस का एहसास बना रह सकता है।

मध्यम से भारी बारिश

बहराइच में गुरुवार 2 जुलाई 2026 को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आर्द्रता 85 से 90 प्रतिशत तक बनी रहने से उमस का एहसास होगा। वहीं हवा 10 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। प्रदेश में सक्रिय मानसून के चलते बहराइच समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आज भारी बारिश के आसार

श्रावस्ती में गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा रहेगा। वहीं आर्द्रता 75 से 90 प्रतिशत तक रहने के कारण उमस महसूस हो सकती है। किसानों और यात्रियों को मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बलरामपुर आज का मौसम

बलरामपुर में गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को मानसूनी प्रभाव के चलते मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। सुबह से आसमान में बादलों का डेरा बना रह सकता है और दिन के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। वहीं आर्द्रता 75 से 90 प्रतिशत के बीच बनी रह सकती है, जिससे उमस महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Updated on:
02 Jul 2026 04:16 pm
Published on:
02 Jul 2026 08:19 am