उतरौला विधायक के खिलाफ वकील लामबंद, हड़ताल जारी

उतरौला के सपा विधायक के भाई और जिले के अधिवक्ताओें के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह सेे आन्दोेलनरत अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को 48 घण्टों का अल्टीमेटम दिया है कि विधायक के भाई आदिल हाशमी औैर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर जिलाधिकारी का घेेराव किया जायेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2016, 11:29 PM IST
lawyers
lawyers

बलरामपुर। उतरौला के सपा विधायक के भाई और जिले के
अधिवक्ताओें के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह सेे
आन्दोेलनरत अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को 48 घण्टों का अल्टीमेटम दिया है
कि विधायक के भाई आदिल हाशमी औैर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर
जिलाधिकारी का घेेराव किया जायेगा। वहीं दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के कई
बार के पूर्व अध्यक्ष रह चुके राजेेन्द्र बहादुुर श्रीवास्तव को पांच वर्ष
के लिए संघ विरोधी कार्य करने के आरोप में संघ से निष्कासित कर दिया गया
हैे।

अधिवक्ताओें ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व
उतरौैला सपा विधायक केे भाई आदिल ने अपने खिलाफ मुकदमों में पैरवी कर रहे
एक अधिवक्ता की पिटाई कर दी औैर पैरवी न करने की धमकी दी। घटना के बाद एसपी
भी पहुंचेे औैर मामला शांत कराया। एक तरफ जहां विधायक के भाई की रिपोर्ट
दर्ज की गयी वहीं दूसरी ओर आठ अधिवक्ताओें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी क्रम मेें आज जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी की
अध्यक्षता में संघ की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी बैठक
मेें यह भी निर्णय लिया गया कि जिन जिन अधिवक्ताओें नेे हड़ताल के दौरान
नोेटरी बयानहल्फी की है या बैनामें कराये हैं उन्हे दो दो वर्ष के लिए संघ
से निष्कासित कर दिया जाये। इसकी पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
Published on: