बलरामपुर

VHP और RSS के आह्वान पर हज़ारों कार्यकर्ता अयोध्या लिए रवाना, धर्मसभा में हुए शामिल

विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आवाहन पर अयोध्या में होने वाले धर्म सभा में सम्मिलत होने के लिए सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों का जत्था रवाना हुआ।

2 min read
Nov 25, 2018
VHP और RSS के आह्वान पर हज़ारों कार्यकर्ता अयोध्या लिए रवाना, धर्मसभा में होंगे शामिल

बलरामपुर. विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आवाहन पर अयोध्या में होने वाले धर्म सभा में सम्मिलत होने के लिए सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों का जत्था रवाना हुआ। जय श्री राम के नारों के साथ रवाना हुए राम भक्तों के दिलों में बस एक ही आस्था थी कि अब राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए। जिले के सभी कोनों से राम भक्तो को अयोध्या ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया था। जो जिले की चारों विधानसभा सहित ब्लॉकों से राम भक्तों का जत्था लेकर रवाना हुई।

नगर के स्थानीय रामनापार्क से सैकड़ों की संख्या में राम भक्त राम लला के लिए रवाना हुए। रामभक्तों द्वारा लागए जा रहे गगन भेदी नारों से यह प्रतीत होने लगा था कि हिन्दू समुदाय अब राम मंदिर के निर्माण में देरी नहीं चाहते। अयोध्या के लिए जिले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विहिप के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए है।

रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिये रवाना

आज से पूर्व भी बलरामपुर से रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होना शुरु हो गया था। विभिन्न हिन्दू संगठनो के बैनर तले रामभक्त अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके थे। रामभक्तों को रवाना करने से पूर्व उन्हें राम मन्दिर निर्माण का संकल्प दिलाया गया। बजरंगदल के तत्वावधान में बीस हजार सदस्य अयोध्या के लिए पूर्व में ही रवाना हो चुके हैं। जबकि विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस की ओर से बीस हजार रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।

हिन्दुओं का धैर्य दे रहा जवाब

अयोध्या कूच से पहले यह संकल्प भी दोहराया जा रहा है कि अब राम मन्दिर को लेकर हिन्दुओं का धैर्य जवाब दे रहा है। बजरंगियों की टोली को त्रिशूल दीक्षा देने के साथ यह संकल्प भी दिलाया गया कि जिस तरह विवादित ढांचे को हटाया गया था उसी तरह राम मन्दिर का निर्माण भी करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।

Updated on:
25 Nov 2018 03:33 pm
Published on:
25 Nov 2018 03:29 pm
Also Read
View All