छोटे भाई को बचाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत

घर के पीछे बने तालाब में नहाने गये दो किशोर में एक की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे को बचा लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2016, 8:01 PM IST
drowned
drowned

बलरामपुर। घर के पीछे बने तालाब में नहाने गये दो किशोर में एक
की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे को बचा लिया गया। शोर सुनकर पहुंचे
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। और परिजनो ने शव का
अंतिम संस्कार कर दिया।

घटना थाना पचपेड़वा के मलदा ग्राम की है जहां गांव के निवासी
मोहम्मद अजीम ने बताया कि उसके पुत्र 14 वर्षीय मो.शान और 12 वर्षीय शादाब
घर के पीछे बने तालाब में नहाने गये थे। इस बीच शादाब डूबने लगा। शान ने
शादाब को बचाने की कोशिश की। शान का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और
उसकी डूबने से मौत हो गई। शादाब के शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीण इक्ठ्ठा
हुए। ग्रामीणों ने पहले शादाब को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के ग्रामीणों ने
शान के शव को तालाब से बाहर निकाला और शव का अंतिम संस्कार कर
दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है घटना
पूरी तरह सत्य और सही है। जिसकी पुष्टि हुई है।

Published on: