
बांदा. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी पद पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह अपने गृह जनपद आने से पहले बांदा पुलिस ने गुडवर्क करके डीजीपी को सलामी दी है। 2017 विधान सभा चुनाव के समय जिले की पुलिस ने ताबड़ तोड़ असलहे पकड़ते थे। इसके बाद शुक्रवार को बिसंडा क्षेत्र के थानाध्यक्ष केपी दुबे की टीम ने मझिवां सानी गांव में छापा मारकर एक अवैध असलहा फैक्ट्री व उसमें बने चार तमंचे व एक राइफल 315 बोर बरामद किया। इसके साथ ही बांदा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है।
शुक्रवार को बिसंडा पुलिस ने मझिवां सानी गांव में छापा मारकर एक अवैध असलहा फैक्ट्री व उसमें बने चार तमंचे एक राइफल 315 बोर बरामद करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया। जिनमें अनिल वर्मा, हसरत खान, शिवसागर सिंह व शिवसागर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया है । जिले की बिसंडा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अारोपियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बिसंडा थाना पुलिस ने बहुत ही उत्साहजनक कार्रवाई की है ।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी सुलखान सिंह बांदा के निवासी हैं। सुलखान सिंह बांदा जिले के बाशिंदे हैं। उनका पैतृक गांव जौहरपुर है।डीजीपी बनने के बाद सुलखान सिंह पहली बार शुक्रवार को अपने आवास अपने परिवार से मिलने आये हैं । देखा जाए तो जनपद पुलिस डीजीपी सुलखान सिंह के आने से पहले ही अच्छा गुडवर्क करते हुए बांदा पुलिस ने डीजीपी को जोरदार सलामी दी है ।
इस बड़ी सफलता से गदगद पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बांदा पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है । बांदा पुलिस की इस सफलता का महत्व तब और बढ़ जाता है जब प्रदेश पुलिस के मुखिया और ईमानदार डीजीपी का कुछ ही घंटे में आगमन होने वाला था ।