Banda crime news बांदा में एक फीट जमीन के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्ममता से पिटाई कर दी। पिता, मां और बहन ने भी छोटे भाई का साथ दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता, पुत्र, मां, बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Banda murder news बांदा में मकान बनवा रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने रोकने का प्रयास किया। बातचीत नहीं बनी तो शोर शराबा सुनकर मौके पर माता-पिता के साथ बहन भी पहुंच गई। चारों में मिलकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बचाने आई गर्भवती पत्नी को भी नहीं छोड़ा। बीच बचाव के बाद झगड़ा शांत हुआ। खून से लथपथ युवक को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत्त घोषित कर दिया। मृतक पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बबेरू क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के बांदा के बबेरू खानपुर गांव निवासी रामखेलावन बीते गुरुवार को मकान निर्माण करवा रहा था। जिसका बंटवारा नवरात्र के दिनों में हुआ था। इसी बीच छोटा भाई दीपक मौके पर पहुंच गया और मकान बनवाने से मना किया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। शोर शराबा सुनकर मौके पर दीपक का पिता भोला, मां राजकुमारी, बहन सोनिया भी पहुंच गई। चारों मिलकर लाठी डंडों से रामखेलावन की पिटाई करने लगे।
यह देख गर्भवती पत्नी आरती बचाने के लिए आई। हमलावरों में उसे भी नहीं छोड़ा। रामखेलावन खून से लथपथ हो कर गिर गया। ग्रामीणों ने भी बीच-बचाव किया। गंभीर रूप से घायल रामखेलावन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रामखेलावन को मृत घोषित कर दिया।
मृतक पत्नी आरती ने बताया कि उनके ससुर के पास ढाई बिस्वा जमीन थी। जिसका बंटवारा हुआ था। उसी पर मकान बनाया जा रहा था। 1 फीट जमीन को लेकर विवाद था। जिसके बाद उनके पति की पिटाई कर दी गई। आरती की तहरीर पर पुलिस ने भोला, दीपक, राजकुमारी, सोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद है। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।