बांदा

जीजा ने पत्नी की बहन के साथ मिलकर किया यह काम, यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

जिले में एक हफ्ते पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया जिसमें जीजा और उसकी पत्नी की बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 7:43 PM IST
up police arrested jija sali latest news
जीजा ने पत्नी की बहन के साथ मिलकर किया यह काम, यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बांदा. जिले में एक हफ्ते पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी जीजा और उसकी पत्नी की बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जीजा और उसकी पत्नी की बहन के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने दस हज़ार रूपए ईनाम देने का भी ऐलान किया है।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि बांदा के नरैनी कस्बे में एक सप्ताह पूर्व 11 नवम्बर को निसार के घर में चोरी हुई थी जिसमें चोर उसके घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे एक लाख पचास हज़ार रूपए, बैंक पासबुक और बैग ले उड़े थे। वारदात के समय निसार अपनी पत्नी नफीसा के साथ दूसरे गांव एक शादी में गया हुआ था, वापस लौटने पर रविवार को 18 नवंबर की सुबह निसार ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए आज निसार की पड़ोसी महिला शमा परवीन को गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर नरैनी थाना क्षेत्र के भवई निवासी उसके जीजा अनवर को गिरफ्तार कर लिया।

जीजा और उसकी पत्नी की बहन ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने उसके घर से चोरी किए गए एक लाख बीस हजार रुपए और बैंक पासबुक के साथ बैग बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी शमा ने अपने बहनोई अनवर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था और चोरी का माल उसी के घर में रख दिया था जिसमें तीस हज़ार रूपये आरोपियों ने खर्च कर दिए थे। बताया की दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Published on: