बैंगलोर

बेंगलूरु में जब्त हुए 21 करोड़ के 60 किलो स्वर्ण आभूषण

जीएसटी चुराने के लिए बिना दस्तावेतों के होती थी बिक्री
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2020, 8:34 PM IST
बेंगलूरु में जब्त हुआ 21 करोड़ का 60 किलो स्वर्ण आभूषण
बेंगलूरु में जब्त हुआ 21 करोड़ का 60 किलो स्वर्ण आभूषण

बेंगलूरु. वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को चिकपेट की कई आभूषण दुकानों पर औचक रूप से छापा मारा। इस दौरान 21 करोड़ रुपए कीमत के 60 किलो ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए।

विभाग के अनुसार उन्हें आभूषण दुकानों में बेहिसाबी आभूषण होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर 20 अधिकारियों के एक दल ने औचक रूप से छापा मारा। विभाग ने दुकानों में अंदर से रोलिंग शटरों को बंद कर सोने के आभूषण का वजन और इसकी कीमत का अंदाजा लगाया। चिकपेट के थोक व्यापार क्षेत्र रंगनाथ मैनशन और सकालाजी मार्केट की दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान अधिकारियो ने कई दस्तावेजों की भी जांच पड़ताल की और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गए। अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती छानबीन में पता चला है कि १.३० करोड़़ रुपयों का जीएसटी धोखाधड़ी भी हुआ है।

वाणिज्यिक कर आयुक्त एमएस श्रीकर ने कहा कि करीब २३ दुकानों पर छापेमारी की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि अन्य राज्यों के कई व्यापारी नियमित रूप से बेंगलूरु का दौरा करते हैं और बिना वैध दस्तावेजों के सोने के गहने यहां से खरीदकर अपने राज्य या शहर ले जाते हैं। चिकपेट के स्वर्ण विक्रेता उन्हें बिना जीएसटी चालान के आभूषण बेचते थे। इससे जीएसटी चोरी होती थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दो व्यक्तियों को पकड़ा जो बिना दस्तावेजों के अपने बैग में 3.5 किलोग्राम सोने के आभूषण लेकर जा रहा था।

Published on:
Also Read
View All
Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को धक्का दिया, सुरक्षाकर्मियों ने बाहर किया: संबित पात्रा का दावा, बोले- ‘गांधी परिवार का अहंकार देखिए’

‘शोर मचाया तो जान से मार दूंगा’, महिला के हाथ मेज से चिपकाए, मुंह में ठूंसा कपड़ा; बेंगलुरु लूट में बड़ा खुलासा

बेंगलुरु में सोने की चेन के लिए युवती को बनाया बंधक, गले पर चाकू रखकर घसीटा, लोगों ने बचाई जान

Karnataka Politics: कर्नाटक में विजयेंद्र के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने येदियुरप्पा के घर के बाहर लगाए पोस्टर!