बैंगलोर

चिदम्बरम के बाद इस बड़े कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं

पेशी से छूट की याचिका खारिज अब ईडी के सामने पेशी तय
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 5:52 PM IST
चिदम्बरम के बाद इस बड़े कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं
चिदम्बरम के बाद इस बड़े कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं

बेंगलूरु. हाईकोर्ट ने राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार की ईडी के समन को निरस्त करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बाद डीके शिवकुमार दूसरे ऐसे कांग्रेसी नेता हैं जिन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि अब उन्हें ईडी के सामने पेश होना ही पड़ेगा।

मालूम हो कि डीके शिवकुमार व उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और इसी आरोप में मामला दर्ज है। दिल्ली स्थित उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में आठ करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद की गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल शिवकुमार को नोटिस जारी किया था। शिवकुमार ने पेश होने से छूट मांगी थी। बाद में वह कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंच गए और ईडी के सामने पेशी से छूट मांगी थी। गुरुवार को अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर सिलबट्टे से कुचल दिया सिर

Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब