बैंगलोर

किसानों के साथ संवाद करेंगे कृषि मंत्री

प्रशासन ही इन योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2021, 4:38 AM IST
किसानों के साथ संवाद करेंगे कृषि मंत्री
किसानों के साथ संवाद करेंगे कृषि मंत्री

बेंगलूरु. कृषि का विकास हो रहा है लेकिन किसानों की स्थिति यथावत है। इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार किसानों के साथ संवाद करेगी। कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी, कृषिविद तथा कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की एक उच्चस्तरीय समिति किसानों की आत्महत्याओं के मामले पर विचार-विमर्श कर रही है।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के कार्यक्रम किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। अब विभाग की योजनाओं को लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस विभाग का प्रशासन ही इन योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएगा।
उन्होंने कहा कि वे स्वयं सभी जिलों का दौरा करेंगे और किसानों के साथ रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
उन्होंने कोलार जिले में जारी समग्र कृषि कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस जिले में बारिश कम होने के बावजूद यहां के किसानों ने कृषि के साथ-साथ मासिक आय सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ उठा रहे हैं। पूरे राज्य के किसानों को ऐसे कार्यक्रमों का लाभ लेना चाहिए। केवल बारिश पर आधारित फसलों के उत्पादन से किसानों को लाभ नहीं मिलता है।
इसलिए कोलार के किसानों का कृषि मॉडल राज्य के किसानों के लिए अनुकरणीय है। कोलार तथा चिकबल्लापुर जिलों में एक साथ सम्मिश्र फसलों का उत्पादन लाभदायक साबित हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर सिलबट्टे से कुचल दिया सिर

Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब