बैंगलोर

प्रदेश के पीयू कॉलेजों में मोबाइल फोन पर रोक बरकरार

डीपीयूइ ने कहा परिपत्र टाइप करने में हुई गलती
less than 1 minute read
mobile
प्रदेश के पीयू कॉलेजों में मोबाइल फोन पर रोक बरकरार

प्रदेश के पीयू कॉलेजों में विद्यार्थियों का विरोध

चंद घंटों में कॉलेजों में लैपटॉप पर प्रतिबंध वापस

बेंगलूरु. प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग (डीपीयूइ) ने प्रदेश के पीयू कॉलेजों में मोबाइल और लैपटॉप प्रतिबंधित करने का निर्देश चंद घंटों में ही वापस ले लिया। विद्यार्थियों के विरोध के बाद डीपीयूइ ने यह निर्णय लिया। हालांकि, मोबाइल फोन पर प्रतिबंध बरकरार है।
डीपीयूइ ने शुक्रवार सुबह निर्देश जारी कर सरकारी और अनुदानित पीयू कॉलेजों में मोबाइल फोन और लैपटॉप को प्रतिबंधित कर दिया था। जिसके बाद विद्यार्थी विरोध पर उतर आए। विद्यार्थियों के अनुसार मोबइल पर प्रतिबंध लगाने की बात समझ में आती है लेकिन पढ़ाई के लिए जरूरी लैपटॉप को भी प्रतिबंधित करना समझ से परे है।
पूरे मामले पर सफाई देते हुए डीपीयूइ के संयुक्त निदेशक असदुल्लाह खान ने कहा कि लैपटॉप प्रतिबंधित करने की कोई योजना नहीं थी। परिपत्र टाइप करते समय गलती हुई थी। जिसे नए परिपत्र में सुधारा गया।

Published on:
24 Nov 2018 07:38 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा