31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा

Basavaraj Rayareddy Islam Statement: कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायारेड्डी के इस्लाम को लेकर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी ने मंत्री से माफी की मांग की, वहीं रायारेड्डी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी दूसरे धर्म को छोटा नहीं बताया और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
2 min read
Google source verification
Basavaraj Rayareddy Islam Statement

इस्लाम पर बयान को लेकर विवादों में घिरे कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायारेड्डी। (फोटो सोर्स-ANI)

Karnataka News: कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायारेड्डी अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। कोप्पल जिले के कुकनूर में एक मुस्लिम सामुदायिक कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम को महान और वैज्ञानिक धर्म बताया। उनका यह बयान सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और मंत्री से माफी मांगने की मांग की। मामला बढ़ता देख रायारेड्डी ने सफाई दी और कहा कि उन्होंने किसी दूसरे धर्म को छोटा नहीं बताया है।

दरअसल, कुकनूर में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम रखा गया था। इसी कार्यक्रम में मंत्री बसवराज रायारेड्डी लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस्लाम को लेकर समाज में कई तरह की गलत बातें फैली हुई हैं। उनके मुताबिक, लोगों को किसी भी धर्म के बारे में राय बनाने से पहले उसके इतिहास और विचारों को समझना चाहिए।

मंत्री ने कुरान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुरान सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं है और कोई भी व्यक्ति इसे पढ़ सकता है। उन्होंने इस्लाम को इंसानियत और बेहतर तरीके से जीवन जीने की सीख देने वाला धर्म बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी धर्म के नाम पर कट्टर या जातिवादी नहीं बनना चाहिए।

हज पर जाने की भी जताई इच्छा

अपने भाषण में रायारेड्डी ने कहा कि उनकी मक्का जाकर हज करने की इच्छा है, लेकिन अभी तक उन्हें यह मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग धर्मों के बारे में पढ़ते और उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह मंदिरों और मठों में ज्यादा नहीं जाते, लेकिन धार्मिक स्थलों और धर्मों का अध्ययन करना जरूरी मानते हैं।

मंत्री के बयान का वह हिस्सा सबसे ज्यादा चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने इस्लाम को सभी धर्मों से महान बताया। इसके बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से भी इस मामले में कार्रवाई करने को कहा।

विवाद बढ़ा तो मंत्री ने दी सफाई

बयान पर विवाद बढ़ने के बाद बसवराज रायारेड्डी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी दूसरे धर्म को खराब या कमतर नहीं बताया है। उनका कहना था कि उन्होंने सिर्फ इस्लाम में मौजूद कुछ अच्छे विचारों और मानवीय मूल्यों की तारीफ की है।

रायारेड्डी ने कहा कि सभी धर्मों में अच्छी बातें हैं और सभी का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान को पूरे संदर्भ के साथ देखा जाना चाहिए। सफाई देते हुए उन्होंने काशी और कई ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि उनका मकसद किसी धर्म को दूसरे से छोटा दिखाना नहीं था।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग