बैंगलोर

बेंगलुरु में अब Instamart से मंगवा सकेंगे LPG सिलेंडर, HPCL के साथ शुरू हुई नई सेवा

Bengaluru Instamart LPG Cylinder Delivery: बेंगलुरु देश का पहला शहर बन गया है, जहां अब Instamart के जरिए HPCL के LPG सिलेंडर ऑर्डर किए जा सकेंगे। फिलहाल यह सेवा पायलट प्रोजेक्ट के तहत सुब्रमण्यपुरा इलाके में शुरू की गई है।
2 min read
Jul 15, 2026
Instamart LPG Cylinder
अब Instamart से मंगवा सकेंगे LPG सिलेंडर

Instamart LPG Cylinder:बेंगलुरु अब देश का पहला शहर बन गया है, जहां उपभोक्ता क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart के जरिए एलपीजी (LPG) सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी कर इस नई सेवा की शुरुआत की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सुविधा 15 जुलाई से बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा इलाके में शुरू की गई है।

शुरुआती चरण में ग्राहकों को HPCL का नया 10 किलोग्राम का HP Navya Composite LPG Cylinder और 5 किलोग्राम का मेटल LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि इन सिलेंडरों को खरीदने के लिए ग्राहकों के पास पहले से घरेलू एलपीजी कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे परिवारों को काफी सुविधा मिलेगी। सिलेंडर रीफिल कराने के लिए डिलीवरी के समय खाली HPCL सिलेंडर लौटाना होगा।

पहली बार ऑर्डर करने वालों के लिए KYC जरूरी

Instamart के जरिए पहली बार LPG सिलेंडर मंगाने वाले ग्राहकों को पहले अपनी पहचान का सत्यापन (KYC) और डिलीवरी से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद किए जाने वाले सभी ऑर्डर रिफिल की श्रेणी में आएंगे और नए सिलेंडर की डिलीवरी के समय खाली HPCL सिलेंडर वापस लिया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि Instamart पर बुक किए गए सभी ऑर्डर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के माध्यम से ही ग्राहकों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

इंस्टामार्ट के सीईओ का बयान

Instamart के सीईओ अमितेश झा ने कहा कि कंपनी अब सिर्फ किराना सामान तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरी सेवाओं को भी ग्राहकों तक तेजी से पहुंचा रही है। वहीं, HPCL के मार्केटिंग निदेशक अमित गर्ग ने कहा कि बदलती ग्राहक जरूरतों को देखते हुए कंपनी डिजिटल और तेज डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए HP Navya Composite LPG सिलेंडर को अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती है।

HPCL के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को पहले से अधिक आसान और सुलभ बनाना है। उनके मुताबिक, इंस्टामार्ट जैसे डिजिटल क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी से ग्राहकों को कम समय में सुविधाजनक और भरोसेमंद सेवा मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इंस्टामार्ट देश के 131 से अधिक शहरों में 50,000 से ज्यादा उत्पादों (SKU) की डिलीवरी कर रहा है, जिससे यह सेवा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है।

कंपनी के अनुसार, सभी ऑर्डर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के माध्यम से पूरे किए जाएंगे। पहली बार सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों को डिलीवरी से पहले पहचान सत्यापन (KYC) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Updated on:
15 Jul 2026 03:17 pm
Published on:
15 Jul 2026 03:08 pm