बैंगलोर

मई में शुरू होगा बेंगलूरु का तीसरा रेल कोचिंग टर्मिनल

बैयप्पनहल्ली रेल कोचिंग टर्मिनल शुरू होने की तारीख एक बार फिर बढ़ गई
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2020, 6:37 PM IST
मई में शुरू होगा बेंगलूरु का तीसरा रेल कोचिंग टर्मिनल
Baiyappanhalli

बेंगलूरु. बैयप्पनहल्ली रेल कोचिंग टर्मिनल शुरू होने की तारीख एक बार फिर बढ़ गई है। रेल राज्य मंत्री सुरेश अगड़ी ने गुरुवार को कहा कि बैयप्पनहल्ली रेल कोचिंग टर्मिनल मई में आरंभ हो जाएगा।

यह पहला मौका नहीं है जब बेंगलूरु के इस तीसरे कोचिंग रेल टर्मिनल को शुरू करने की समय सीमा बढ़ी है। वर्ष २०१३ में बैयप्पनहल्ली रेल कोचिंग टर्मिनल की शुरूआत हुई थी और दिसंबर २०१८ में इसे पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। बाद में मार्च २०१९, जुलाई २०१९ और जनवरी २०२० की समय सीमा तय की गई। हालांकि जनवरी में रेलवे की ओर से कहा गया कि मार्च२०२० से कोचिंग टर्मिनल से रेल परिचालन की शुरूआत होगी लेकिन एक बार फिर इसे दो महीने के लिए बढ़ा कर मई कर दिया गया है।

अगड़ी ने गुरूवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बैयप्पनहल्ली रेल कोचिंग टर्मिनल पर निर्माण कार्य तेजी से गतिमान है। फिलहाल टर्मिनल पर यात्री सुविधाएं पूरी तरह से विकसित नहीं हुई हैं इसलिए मई में टर्मिनल के उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है। यशवंतपुर में एक दूसरे रेल टर्मिनल को मंजूरी देने में केंद्र की देरी के सवाल पर अंगड़ी ने कहा कि कर्नाटक से संबंधित सभी काम प्राथमिकता पर उठाए जा रहे हैं। मैंने बिना किसी देरी के परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिए पर्याप्त भूमि आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा से अपील की है। अंगड़ी ने कहा कि येडियूरप्पा ने ५ मार्च को पेश किए जाने वाले राज्य बजट में उपनगरीय रेल परियोजना के लिए पर्याप्त राशि आवंटित करने का वादा किया है।

हालांकि, बेंगलूरु उपनगरीय रेल परियोजना के क्रियान्वयन पर अंगड़ी ने कहा कि बहुत जल्द वित्त मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति से परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी। उसके बाद इसे शीघ्रता पूर्वक क्रियान्वित करने का काम किया जाएगा।

विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला होगा टर्मिनल
बैयप्पनहल्ली कोचिंग टर्मिनल एक विश्वस्तीय सुविधाओं और डिजाइन वाला टर्मिनल होगा। २० एकड़ में बन रहे इस टर्मिनल में सात नए प्लेटफार्म, ५ स्टेबलिंग लाइन, दो थ्रू लाइन, ३ पिट लाइन और एक शंटिंग नेक की सुविधा होगी। मौजूदा बैयप्पनहल्ली स्टेशन से करीब दो किमी की दूरी पर बन रहे टर्मिनल से रेल परिचालन शुरू होने पर सिटी और यशवंतपुर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का दबाव कम होगा जहां से फिलहाल औसत दैनिक क्रमश: १५० और १०० ट्रेनें खुलती हैं।

कैंटोनमेंट में बनेगा उपनगरीय रेल टर्मिनल
&उपनगरीय रेल परियोजना के लिए बेंगलूरु कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल का निर्माण होगा। टर्मिनल निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। बैयप्पनहल्ली रेल कोचिंग टर्मिनल शुरू होने के बाद कैंटोनमेंट में उपनगरीय रेल टर्मिनल का निर्माण कार्य शुरू होगा।
अजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक, दक्षिण पश्चिम रेलवे

Published on:
Also Read
View All
Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को धक्का दिया, सुरक्षाकर्मियों ने बाहर किया: संबित पात्रा का दावा, बोले- ‘गांधी परिवार का अहंकार देखिए’

‘शोर मचाया तो जान से मार दूंगा’, महिला के हाथ मेज से चिपकाए, मुंह में ठूंसा कपड़ा; बेंगलुरु लूट में बड़ा खुलासा

बेंगलुरु में सोने की चेन के लिए युवती को बनाया बंधक, गले पर चाकू रखकर घसीटा, लोगों ने बचाई जान

Karnataka Politics: कर्नाटक में विजयेंद्र के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने येदियुरप्पा के घर के बाहर लगाए पोस्टर!