बैंगलोर

भाजपा नेता नीति-धर्म कुछ नहीं जानते : दिनेश

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता गठबंधन सरकार को गिराने के लिए साजिश रच रहे हैं

2 min read
भाजपा नेता नीति-धर्म कुछ नहीं जानते : दिनेश

बेंगलूरु. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने भाजपा पर प्रहार का सिलसिला जारी रखते हुए कहा कि भाजपा नेता नीति-धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। वे नाम तो श्रीराम का लेते हैं पर भ्रष्टाचार और बुरे काम करते हैं। शहरी निकाय चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को हावेरी पहुंचे गुंडुराव ने कहा कि भाजपा नेता केंद्र से राज्य में कोई योजना लाने या राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं करते और केवल सत्ता पाने का संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ जद-एस-कांग्रेस गठबंधन सरकार स्थिर है। कुछ लोग सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों का कृषि ऋण माफ करने के लिए संयुक्त रूप से निर्णय किया गया है और मुख्यमंत्री ने भी अन्ना भाग्या के चावल की कटौती के संबंध में उचित निर्णय करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव को कांग्रेस अधिक महत्व देती है और 104 निकायों में कांग्रेस सबसे अधिक सीटें जीतेगी। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का हमें लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें

मुझेे समिति की बैठक में भाग लेने से कोई नहीं रोक सकता: विश्वनाथ

उन्होंने कहा कि राजग सरकार को सत्ता से उखाड़कर फेंकना है और इस संबंध में कांग्रेस ने सभी क्षेेत्रीय दलों से बातचीत की है। केन्द्र सरकार ने लोगों के विश्वास के अनुरूप काम नहीं किया है और देश की संपदा को दिन दहाड़े लूटने का काम किया है। लोकपाल बिल तक को पारित नहीं करने वाली मोदी सरकार को भ्रष्टाचार के बारे में बोलने का कोई नैतिक हक नहीं है।

रफाल विमान सौैदे में 40 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है लेकिन इस बारे में किसी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। मोदी व अमित शाह के बारे में कोई भी मीडिया लिख नहीं सकता। उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले अनेक पत्रकारों से काम से निकलवा दिया गया है। मोदी सरकार झूठ बोलेने वाली सरकार है और यह सरकार लोगों में द्वेष उत्पन्न कर अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता गठबंधन सरकार को गिराने के लिए साजिश रच रहे हैं और कुछ नेता धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद प्रहलाद जोशी को सिद्धरामय्या की इस तरह आलोचना नहीं करनी चाहिए। वे राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी रहे हैं, जो कि उनको शोभा नहीं देता है। देश में दक्षिणपंथ उग्रता के स्तर पर पहुंच गया है और वे उनका विरोध करने वाले तर्कवादियों की हत्याएं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस आलाकमान को सिद्धू पर भरोसा
Published on:
28 Aug 2018 08:14 pm
Also Read
View All