बैंगलोर

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ खामोशी के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बड़ी संख्या में कांग्रेस के मंत्री, जनप्रतिनिधि, नेता और प्रशंसक उपस्थित थे
less than 1 minute read
jaffer sharief
पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ खामोशी के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बेंगलूरु. पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.के.जाफर शरीफ को सोमवार दोपहर पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के मंत्री, जनप्रतिनिधि, नेता और प्रशंसक उपस्थित थे।
जाफर शरीफ का पार्थिव शरीर सुबह उनके निवास से क्वींस रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लाकर एक घंटे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को मिलर्स रोड स्थित खुद्दूस साहेब ईदगाह मैदान पर लाया गया। वहां जनाजे की नमाज अदा की गई। पुलिस कर्मचारियों ने हवा में तीन बार फायर कर दिवंगत नेता के सम्मान में सलामी दी।
इसके बाद पार्थिव शरीर को खुद्दूस साहेब कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दे खाक किया गया।

इससे पहले सुबह पूर्व मुख्यमंत्री बीएस ये्िड्डयूरप्पा, विधायक आर.अशोक, पूर्व मंत्री रामचंद्रे गौड़ा और अन्य नेताओं ने शरीफ के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर, संसद में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम इब्राहिम, के. रहमान खान, राज्यसभा सदस्य नासिर हुसैन, मंत्री जमीर अहमद खान, यूटी खादर, पूर्व मंत्री तनवीर सेत, रोशन बेग, विधायक एनए हैरिस, रामलिंगा रेड्डी, रहीम खान, कई विधायक और विधान परिषद के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रशंसक भी उपस्थित थे।

Updated on:
27 Nov 2018 11:52 pm
Published on:
27 Nov 2018 11:51 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा