बैंगलोर

प्रेक्षा ध्यान से जीवन में बदलाव संभव

Feb 13, 2025
Feature image

तेरापंथ महिला मंडल, हनुमंतनगर की ओर से हनुमंत नगर सभा भवन में साध्वी सिद्ध प्रभा ठाणा-4 के सान्निध्य में आयोजित प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला में साध्वी आस्था प्रभा ने कहा कि प्रेक्षा ध्यान के माध्यम से आत्मा को समझकर जीवन को बदला जा सकता है। प्रेक्षा ध्यान में भावनाओं और चेतना को शुद्ध किया जाता है। यह मनोवृत्ति बदलने, व्यवहार में सुधार करने और व्यक्तित्व को विकसित करने में मदद करता है।

साध्वी ने प्रेक्षा ध्यान और कायोत्सर्ग के बारे में जानकारी देते हुए सदस्यों को कायोत्सर्ग करवाया। मंत्री मीनाक्षी देरासरिया ने नारी लोक का वाचन किया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की सदस्यों के मंगलाचरण के साथ हुई। अध्यक्ष सरोज दुगड़ ने स्वागत किया। संयोजन रेखा पोरवाल ने एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता तातेड़ ने आभार व्यक्त किया।

Updated on:
13 Feb 2025 07:57 pm
Published on:
13 Feb 2025 07:57 pm
Also Read
View All
‘तुम्हें खून की उल्टी होगी और मौत हो जाएगी,’ बेंगलुरु में ढोंगी बाबा ने डर दिखाकर उड़ाए लाखों के गहने और कैश

पास में डॉक्टर पति की लाश, घायल बेटा… बिस्तर पर मोबाइल चला रही थी नेत्र रोग विशेषज्ञ पत्नी! धारवाड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

‘अब कभी बाप नहीं बन पाओगे’, डॉक्टर की यह बात सुनकर शर्म से 27 साल के तपन ने बेंगलुरु में खत्म की जिंदगी

बेंगलुरु में सिरफिरे आशिक के भाई ने युवती को उतार दिया मौत के घाट, शादी का ठुकराया था प्रस्ताव

न बाहरी शख्स की एंट्री, न लूटपाट… कर्नाटक में घर के अंदर डॉक्टर का मर्डर, बेटा गंभीर, पत्नी दे रही गोलमोल जवाब