
बेंगलूरु. साध्वी विनिव्रता का पिच्छी परिवर्तन समारोह हुआ। शांतिनगर दिगम्बर जैन मंदिर में श्रावकों ने पिच्छी सिर पर रखकर भगवान की तीन परिक्रमाएं लगाईं। नाचते-गाते हुए साध्वी को पिच्छी प्रदान की।
साध्वी ने कहा कि साधु-साध्वियों के संयम का उपकरण पिच्छी है। संजय बाकलीवाल, जयकुुमार जैन, प्रतीक शाह, प्रदीप सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
गणेशीलाल की जयंती मनाई
बेंगलूरु. हनुमंतनगर जैन स्थानक में साध्वी सुप्रिया ने सोमवार को प्रवचन में कहा कि सुबाहु कुमार ने अपने पूर्व भव सुमुख गाथापति में रूप में अपने यहां आए एक मासखमण तप की आराधना करने वाले तपस्वी मुनि को उत्कृष्ट अहोभाव से पारणा करवाया था।
उत्कृष्ट भाव से मुनि को पारणा कराने पर उनका दान सुपात्र दान की देवोंं ने भी प्रशंसा की। सुख विपाक सूत्र का स्वाध्याय करने से जीवात्मा को सभी सुख शांति प्राप्ति होकर जीव के महान कर्मों की निर्जरा होती है।
साध्वी सुप्रिया ने कनार्टक गजकेसरी गणेशीलाल की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डाला। साध्वी सुमित्रा ने मंगलपाठ करवाया। संचालन सहमंत्री रोशनलाल बाफना ने किया।