9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का विवादित बयान, BJP विधायक को ‘चप्पलों से पीटने’ की बात कही

Karnataka Minister Abusive Remarks: कर्नाटक के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वे हरिहर के बीजेपी विधायक बीपी हरीश के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Karnataka minister abusive remarks

मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन ने बीजेपी विधायक के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी (Photo-IANS)

SS Mallikarjun Viral Video: कर्नाटक के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरिहर से बीजेपी विधायक बीपी हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। यह मामला भद्रा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों और मंत्री के बीच हुई बातचीत के दौरान का बताया जा रहा है।

मंत्री से मिलने पहुंचे किसान

गौरतलब है कि हरिहर क्षेत्र के किसान भद्रा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने मंत्री को बताया कि वे बीजेपी विधायक बीपी हरीश की सलाह पर उनसे मिलने आए हैं। 

मंत्री से मिलते हुए किसानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि इलाके में पीने के लिए पानी और मवेशियों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। किसानों के मुताबिक, जब उन्होंने इस संबंध में विधायक हरीश से बात की तो उन्होंने उन्हें मंत्री से मिलने की सलाह दी।

किसानों की बात पर मंत्री हुए नाराज

किसानों की इस बात पर मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने बीजेपी विधायक बीपी हरीश के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो में मंत्री किसानों से विधायक को ‘चप्पलों से पीटने’ की बात कहते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने किसानों से विधायक को ‘अन्ना’ यानी बड़े भाई कहकर संबोधित नहीं करने को भी कहा।

राजनीतिक विवाद हुए तेज

मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन की यह वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक विवाद तेज हो गया। बीजेपी विधायक बीपी हरीश ने मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के बजाय मंत्री ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

बीजेपी विधायक ने कहा कि किसानों के साथ उचित व्यवहार करने के बजाय उन्होंने मेरे बारे में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। जनता उन्हें इसका सबक सिखाएगी।

वहीं, कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने भी मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने हरिहर विधायक बीपी हरीश के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया और उनके माता-पिता को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दावणगेरे के प्रभारी मंत्री ने हमारे हरिहर विधायक बीपी हरीश के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने उनके माता-पिता को भी गाली दी है। यह सिर्फ हरीश का अपमान नहीं, बल्कि उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी अपमान है। अगर सत्ता में होने के कारण आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो आने वाले दिनों में जनता आपके बारे में फैसला करेगी।