बैंगलोर

तेयुप की सामूहिक चिंतन बैठक

संगठन मंत्री पवन मांडोत ने युवाओं के लिए तैयार होने वाली टीशर्ट की जानकारी दी।

less than 1 minute read
तेयुप की सामूहिक चिंतन बैठक

बेंगलूरु. आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास 2019 के मद्देनजर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में शहर की सभी परिषदों की सामूहिक चिंतन बैठक हुई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया ने आचार्य व अन्य संतों के विहार में समर्पित होकर रास्ते की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें

देवेगौड़ा परिवार ने हासनांबा मंदिर में किए दर्शन

संगठन मंत्री पवन मांडोत ने युवाओं के लिए तैयार होने वाली टीशर्ट की जानकारी दी।

हनुमंतनगर अध्यक्ष गौतम खाबिया, राजाजीनगर अध्यक्ष चंद्रेश मांडोत, राजराजेश्वरी नगर के अमित नौलखा, दासरहल्ली अध्यक्ष भगवतीलाल मांडोत, बेंगलूरु अध्यक्ष सुनील बाबेल, विजयनगर अध्यक्ष दिनेश मरोठी ने संगठन यात्रा की गतिविधियां बताईं।

सभी ने नए सदस्य बनाने का कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने का संकल्प लिया।

पदाधिकारियों ने रास्ते की सेवा के लिए निर्धारित प्रकल्प प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न प्रारंभिक कार्यों के लिए जिम्मेदारियां अलग-अलग व्यक्तियों को बांटी गई।

चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मूलचंद नाहर ने युवाओं से सेवा में सहयोग करने का आह्वान किया। संचालन पवन मांडोत
ने किया।

ये भी पढ़ें

एक-दूजे का सहयोग करना सीखो

Published on:
03 Nov 2018 06:19 pm
Also Read
View All