
एक-दूजे का सहयोग करना सीखो
मैसूरु. सिटी स्थानक में डॉ. समकित मुनि ने उत्तराध्ययन सूत्र का विवेचन करते हुए कहा कि जब अपने ही जनों को सताने लग जाते हैं, तब जीना बहुत कठिन हो जाता है।
उन्होंने कहा का कि परिवार में एक दूसरे के शांति और समाधि में सहयेागी बनना चाहिए। जब परिवार में एक दूसरे के सहयोगी बनने की अपेक्षा परेशानी का कारण बनते हैं तब ऐसे परिवार के साथ जीना मुश्किल हो जाता है।
राजस्थान संघ की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
बेंगलूरु. राजस्थान संघ कर्नाटक की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक में मानव सेवा कार्य को गति प्रदान करते हुए इसमें मेट्रोमोनियल जैसे सेवा कार्य जोडऩे का निर्णय किया।
इसमें रूपचंद कुमट का विशेष सहयोग रहा। राजस्थान संघ पम्प महाकवि रोड, चामराजपेट में शीघ्र ही स्थायी कार्यालय शुरू करेगा।
अध्यक्ष रतनीबाई मेहता, चेयरमैन रमेश मेहता, मंत्री कमल पुनमिया, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौपड़ा, वाइस चेयरमैन महेंद्र सोलंकी, प्रवीण पोरवाल, कोषाध्यक्ष चेनराज सुराणा, दिनेश खींवसरा, मधु तातेड़, कालूराम जैन, उगमराज जैन, भरत तलेसरा गोटावत, ताराचंद गुगलिया आदि मौजूद रहे।

Published on:
03 Nov 2018 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
