9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयंबिल तप स्वाद पर विजय की साधना

साध्वी ने कहा कि आयंबिल तप स्वाद विजय की साधना है।

less than 1 minute read
Google source verification
special

आयंबिल तप स्वाद पर विजय की साधना

बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर के तत्वावधान में साध्वी मधुस्मिता आदि ठाणा 6 की प्रेरणा से अर्हम भवन में तपोयज्ञ आयंबिल अनुष्ठान आयोजित किया गया।

साध्वी ने कहा कि आयंबिल तप स्वाद विजय की साधना है। विघ्न, उपद्रव और संकटों को अंधकार को नष्ट करने वाली महाज्योति है। साधना में आहार का गहन संबंध है।

महिला मंडल अध्यक्ष सरोज टांटिया ने श्रावकों को साधुवाद देते हुए प्रेरणास्रोत साध्वी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर सभा अध्यक्ष बंशीलाल पितलिया, तेयुप अध्यक्ष दिनेश मरोठी, महिला उपाध्यक्ष प्रेमबाई भंसाली, मंत्री महिमा पटावरी, सहमंत्री उषा चिंडालिया, अंजू सेठिया, भारती मेहता, ललिता डागा, राजूबाई बैगानी, दीप मांडोत, मीना गुलगुलिया, लक्ष्मी सिंघी मौजूद रही।

---

सतर्कता रैली
बेंगलूरु में पावर ग्रिड कार्पोरेशन, दक्षिणी क्षेत्र पारेषण प्रणाली-द्वितीय की ओर से भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के लिए सिंगनायकनहल्ली में वाकथन का आयोजन हुआ, जिसे इस अवसर पर दक्षिणी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक एस रवि ने झंडी दिखाकर रवाना किया।