बैंगलोर

कार्यशाला में सीखे पाककला के गुर

तेरापंथ महिला मंडल, आर. आर. नगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में पाक कला के गुर सिखाए गए। शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ। महिला मंडल की सदस्यों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। कार्यशाला में शिप्रा कोठारी ने आटे और मैदे से केक और फल कप केक आदि बनाना सिखाया। साथ ही […]

less than 1 minute read
Feb 28, 2025

तेरापंथ महिला मंडल, आर. आर. नगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में पाक कला के गुर सिखाए गए। शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ। महिला मंडल की सदस्यों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। कार्यशाला में शिप्रा कोठारी ने आटे और मैदे से केक और फल कप केक आदि बनाना सिखाया। साथ ही गैस एवं ओवन में केक बनाने के तरीके से रूबरू कराया। कुकिंग के कई टिप्स दिए गए। मंडल की ओर से शिप्रा को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने स्वागत किया। सह संयोजिका निशा छाजेड़ ने शिप्रा कोठारी का परिचय दिया। मंत्री पदमा मेहर ने आभार व्यक्त किया। संचालन संयोजिका जया शामसुखा ने किया।

Published on:
28 Feb 2025 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर