बैंगलोर

दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में शुरू

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी विवाह के बंधन में बंधन को तैयार
2 min read
deepika ranveer weeding
दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में शुरू

बेंगलूरु. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह 10 दिन बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण के यहां बेंगलूरु स्थित घर में शुक्रवार को शादी की रस्में शुरू हो गईं।
हालांकि, दीपिका और रणवीर ने शादी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं किए हैं लेकिन शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और पहली रस्म नंदी पूजा की गई। नंदी पूजा की रस्म दीपिका पादुकोण के बेंगलूरु स्थित घर पर हुई जहां परिवार के लोगों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए।
दीपिका की स्टाइलिस्ट शलीना नताली ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की दो फोटो शेयर की है। शुक्रवार को हई इस पूजा में दीपिका बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। शलीना ने लिखा है कि बहुत सारा प्यार। मैं तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती। तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलनी चाहिए।

अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि वे 14 और 15 नवंबर को इटली में सात फेरे लेंगे। 14 नवम्बर को पहले दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज के मुताबिक शादी होगी। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से दोनों शादी करेंगे। दीपिका दक्षिण भारतीय हैं, जबकि रणवीर सिंधी परिवार से संबंध रखते हैं। खबरों के मुताबिक दोनों की शादी इटली में लेक कोमो में होगी।

Updated on:
02 Nov 2018 07:18 pm
Published on:
02 Nov 2018 07:18 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा