बैंगलोर

सीइटी को पुनर्निर्धारित करने की मांग खारिज

छात्रों ने तर्क दिया था कि गुड फ्राइडे सप्ताह के दौरान सभी धार्मिक समारोहों में व्यस्त रहते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2025, 1:05 PM IST
Feature image

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण Karnataka Examination Authority (केइए) ने केरल Kerala के दो छात्रों के उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें 15 से 17 अप्रेल तक आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीइटी) को गुड फ्राइडे सप्ताह Good Friday Week के कारण स्थगित करने की मांग की गई थी।

छात्रों ने तर्क दिया था कि गुड फ्राइडे सप्ताह के दौरान सभी धार्मिक समारोहों में व्यस्त रहते हैं। केरल के छात्र लिया विल्सन और बिंशा मारिया शिबू ने कर्नाटक नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए सीईटी CET के लिए पंजीकरण कराया था। उन्होंने पहले पुनर्निर्धारण की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब न्यायालय ने बताया कि उन्होंने केइए से संपर्क ही नहीं किया था, तो उन्होंने याचिका वापस ले ली। न्यायालय ने केइए को उनकी याचिका पर निर्णय लेने के लिए 17 मार्च की समय सीमा तय की।

केइए ने याचिका खारिज कर दी और कहा, यह छात्र समुदाय के बेहतर हित में है और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के वर्ष 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर को बनाए रखने के लिए 15 से 17 अप्रेल तक आयोजित होने वाली सीइटी को फिर से तय नहीं किया जा सकता है। शैक्षणिक कैलेंडर को बाधित होगी। हालांकि, केइए ने होरानाडु और गदीनाडु उम्मीदवारों के लिए कन्नड़ भाषा की परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार, यह 18 अप्रेल को गुड फ्राइडे के दिन आयोजित की जानी थी। अब, इसे 15 अप्रेल को पुनर्निर्धारित किया गया है। कन्नड़ भाषा की परीक्षा के लिए कुल 2,537 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 115 ईसाई समुदाय से हैं।

Updated on:
19 Mar 2025, 1:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर सिलबट्टे से कुचल दिया सिर

Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब