बैंगलोर

मोटापा और मेटाबॉलिक सिंड्रोम पर मंथन

राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. एन. गंगाधर ने सीसीआरएएस के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
less than 1 minute read
Dec 02, 2025
Feature image

केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) -सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएआरआइ), बेंगलूरु ने भारतीय विज्ञान संस्थान (भाविसं) और राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (निम्हांस) के सहयोग से भाविसं में मोटापा और मेटाबॉलिक सिंड्रोम Obesity and metabolic syndrome विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. एन. गंगाधर ने सीसीआरएएस के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। भाविसं के प्रो. नवकंठ भट और आयुष मंत्रालय के सलाहकार डॉ. कौस्तुभ उपाध्याय सम्मानित अतिथियों में शामिल रहे।

सीसीआरएएस के महानिदेशक डॉ. रवी नारायण आचार्य ने बताया कि वैज्ञानिक चर्चाएं आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के बीच सेतु निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा और डिसलिपिडेमिया पर संगोष्ठी तथा नैनो टेक्नोलॉजी और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी पर कार्यशाला भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में पूर्व कर्मचारियों का सम्मान, सीएआरआइ के इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ, 10 पुस्तकों, एक विशेष जर्नल अंक और नई योजना फ्लायर का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Updated on:
02 Dec 2025 08:05 pm
Published on:
02 Dec 2025 08:05 pm