बैंगलोर

अहिंसा, सत्य, भाईचारे के सिद्धांतों को अपनाएं: राज्यपाल गहलोत

महावीर इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ने आयोजित किया उमंग-आजादी का अमृत महोत्सव
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2022, 2:32 AM IST
_mg_5615.jpg

बेंगलूरु. राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कहा कि हम सभी को भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और भाईचारे के सिद्धांतों का पालन करते हुए सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ समाज सेवा में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने महावीर इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के बेंगलूरु चैप्टर की ओर से स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर शनिवार शाम वसंतनगर के आम्बेडकर भवन में देशभक्ति गीतों पर केंद्रित उमंग-आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए यह बात कही।

राज्यपाल ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल संगठन की स्थापना भगवान महावीर के सिद्धांतों पर हुई थी। प्रेम और सेवा के लक्ष्य के साथ संस्था काम कर रही है। संगठन के कामकाज की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह काम परोपकार की भावना से किया जाता है और इसका आधार सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामय: है। सभी को समाजसेवा में शामिल होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महावीर इंटरनेशनल बेंगलूरु चैप्टर समाज के सभी क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें इस सोच के साथ आगे बढऩा चाहिए कि हम सब एक हैं और मानवता को महत्व दें।


कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुशील कुमार तलेसरा, समाजसेवी महेंद्र मुणोत, प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ नरपत सोलंकी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर सिलबट्टे से कुचल दिया सिर

Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब