बैंगलोर

अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करें

बेंगलूरु अधिवक्ता परिषद की मांग

less than 1 minute read
अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करें
अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करें

बेंगलूरु. राज्य के सभी न्यायालयों के परिसर में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए। बेंगलूरु अधिवक्ता परिषद ने यह मांग की है।
परिषद के अध्यक्ष एपी रंगनाथ ने यहां रविवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को लिखे पत्र की प्रति मीडिया को जारी करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न न्यायालय परिसरों में अधिवक्ताओं को निशाना बनाकर हमले किए गए हंै। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को तुरंत अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के न्यायालय के परिसर में अधिवक्ताओं पर की गई गोलीबारी न्यायपालिका पर किया गया हमला है। ऐसे में अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन का संवैधानिक दायित्व है।

समाजकंटक समेत चार गिरफ्तार
बेंगलूरु. नगर अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने बीती रात ज्ञानभारती थानांतर्गत उल्लाल उपनगर क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे पुट्टेनहल्ली थाने के हिस्ट्रीशीटर हरीश तथा उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान आरोपितों से एक रिवाल्वर तथा 6 कारतूस बरामद किए गए है। हरीश के खिलाफ पुट्टेनहल्ली थाने में हत्या के दो मामले दर्ज हैं।

Published on:
27 Sept 2021 05:29 am
Also Read
View All
‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव क्रॉस वोटिंग मामले पर बीजेपी हाईकमान ने लिया एक्शन