बैंगलोर

सीएम के दौरे से पहले मण्ड्या में किसान ने की आत्महत्या

प्रदर्शनकारी किसानों और जद-एस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
2 min read
farmers
सीएम के दौरे से पहले मण्ड्या में किसान ने की आत्महत्या

पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के मण्ड्या जिले के दौरे से पहले शुक्रवार को एक किसान ने आत्महत्या कर ली। इससे नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों और जद-एस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस को हालात संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में भी लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मण्ड्या जिले के कनहट्टी गांव के किसान जयकुमार (43) ने शुक्रवार सुबह विषपान कर आत्महत्या कर ली। जयकुमार ने सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री से परिजनों की सहायता करने की अपील की। बताया जाता है कि गले के कैंसर से पीडि़त जयकुमार ने चिकित्सा और कृषि के लिए 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जयकुमार की आत्महत्या की खबर फैलते ही काफी संख्या में किसान कनहट्टी में एकत्रित हो गए। मौके पर जिला प्रभारी मंत्री सी एस पुट्टराजू को बुलाने की मांग को लेकर किसानों ने जयकुमार के शव के साथ प्रदर्शन किया।
बाद में मौके पर पहुंचे पुट्टराजू को भी प्रदर्शनकारी किसानों और ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारी मृतक किसानों के लिए 15 लाख रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे थे लेकिन पुट्टराजू का कहना था कि नियमों के मुताबिक अनुग्रह राशि दी जाएगी। बाद में पुट्टराजू ने सरकारी की ओर से जयकुमार के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की। इसके साथ ही पुट्टराजू ने निजी तौर पर जयकुमार के दोनों बेटों के लिए 2.50-2.50 लाख रुपए के मदद की घोषणा की। मुआवजे की घोषणा के बाद किसान शांत और पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए ले जा सकी।
कुमारस्वामी को कनहट्टी के पास ही शिवल्ली गांव का दौरा करना था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को वहां भी किसान संघ के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान किसान संघ के सदस्यों और जद-एस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।

Updated on:
24 Nov 2018 09:45 pm
Published on:
24 Nov 2018 09:45 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा