बैंगलोर

एच1एन1 से पांच और लोगों की मौत

17 हुई मृतकों की संख्या, 999 प्रभावित

less than 1 minute read
एच1एन1 से पांच और लोगों की मौत

बेंगलूरु. प्रदेश में एच1एन1(स्वाइन फ्लू) से पांच और मरीजों की मौत हो गई है। 30 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार 12 मरीजों की ही मौत हुई थी।

इसके साथ ही इस वर्ष स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है। जनवरी से शुक्रवार तक 999 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें

रेशम उत्पादन उद्योग के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाएं

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय में सूचना, शिक्षा व संचार विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेश शास्त्री ने शुक्रवार को बताया कि बेंगलूरु (शहरी), तुमकूरु, दक्षिण कन्नड़ और हासन में तीन-तीन मौत हुई है।

बेंगलूरु (ग्रा.), रामनगरम, हावेरी, बल्लारी और बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) क्षेत्र में एक-एक लोगों की मौत हुई है। 190 मरीजों के साथ बीबीएमपी सर्वाधिक प्रभावित है।

---

विधिक सेवा रथ का स्वागत
मंड्या. विधिक सेवा समिति व वकील संघ के संयुक्त तत्वावधान में विधिक सेवा रथ शुक्रवार को पांडवपुर तहसील न्यायालय प्रागंण पहुंचा। स्थानीय लोगों के साथ वकीलों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में न्यायाधीश रविकांत ने कहा कि देश का कानून सबके लिए बराबर है।अपराध करने वाला व्यक्ति कानून की सजा से नहीं बच सकता।

रथ 4 नवंबर तक तहसील के गांवों में लोगों को कानून प्रकिया की जानकारी देगा।

ये भी पढ़ें

गठबंधन सरकार की नीतियां आरक्षण विरोधी : वीरय्या

Published on:
03 Nov 2018 05:45 pm
Also Read
View All