बैंगलोर

तीन दिन से नहर में फंसे युवा हाथी को वन विभाग ने बचाया

बचाव दल ने हाथी के बच्चे को खाना खिलाने के बाद ट्रैंक्यूलाइज कर शांत किया। फिर उसे एक विशेष कंटेनर में रखकर बेंगलूरु से लाए गए हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 10:57 PM IST
Feature image

वन विभाग ने मण्ड्या जिले के शिवनसमुद्र के पास एक निजी पावर जनरेशन प्लांट के नजदीक नहर में पिछले चार दिनों से फंसे एक हाथी elephant के बच्चे को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह बच्चा पानी पीने के दौरान फिसलकर नहर में गिर गया था और तेज बहाव के कारण खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था।

सोमवार को पानी का स्तर अधिक होने के कारण कई बचाव प्रयास असफल रहे, लेकिन मंगलवार को पानी का स्तर कम होने पर दल ने भरपूर प्रयास किया। बचाव दल ने हाथी के बच्चे को खाना खिलाने के बाद ट्रैंक्यूलाइज कर शांत किया। फिर उसे एक विशेष कंटेनर में रखकर बेंगलूरु से लाए गए हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से बाहर निकाला।

उप वन संरक्षक रघु ने बताया कि बच्चे को बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक चिकित्सा दी गई। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण उसके सूंड के सिरे पर फंगल संक्रमण के संकेत मिले हैं। पशु चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद बच्चे को पास के जंगल में छोड़ा जाएगा।

Updated on:
19 Nov 2025, 10:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु में बम धमाके के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने आतंकी साजिश से किया इनकार; आपसी रंजिश में हमले की बात आई सामने

सिद्धारमैया का बड़ा आरोप: ‘फर्जी स्टिंग वीडियो से ब्लैकमेल और बदनाम करने की साजिश’, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Karnataka Sting row : कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर सिद्दारमैया बोले-मीडिया से बात नहीं करूंगा

कर्नाटक में न्यायिक सेवा की तैयारी के लिए बनेगा विशेष संस्थान, डीके शिवकुमार ने कहा- 15-20 एकड़ में तैयार होगा नया कैंपस

राहुल गांधी और ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट मामले में अमित मालवीय को राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने FIR की रद्द