बैंगलोर

पूर्व मंत्री बाबूराव चिनचणसूर भाजपा में हुए शामिल

अगले लोस चुनाव में खरगे की हार तय: येड्डियूरप्पा
2 min read
jainism
पूर्व मंत्री बाबूराव चिनचणसूर भाजपा में हुए शामिल

कुमारस्वामी सरकार का भविष्य नहीं: साध्वी निरंजन ज्योति

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में कलबुर्गी लोकसभा सीट से लोकसभा में कांग्रेस के नेता एम. मल्लिकार्जुन खरगे की हार निश्चित है और क्षेत्र के मतदाताओं को वे विदाई भाषण देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के अनेक प्रभावशाली नेता भाजपा में शामिल होंगे।

वे बुधवार को यहां मल्लेश्वरम पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबूराव चिनचणसूर के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर पार्टी में उनका स्वागत करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में तुरंत स्पष्ट किया कि उन्होंने यह नहीं कहा है कि कांग्रेस के मंत्री या विधायक भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने केवल यही कहा है कि कांग्रेस के प्रभावशाली नेता उनके साथ संपर्क में हैं और उन्होंने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है उनको पार्टी में प्रवेश देने के बारे में जल्द ही निर्णय किया जाएगा।

येड्डियूरप्पा ने अनेक नेताओं के भाजपा में शामिल होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार हम लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को भी उनकी गृह सीट पर हराएंगे और इस क्षेत्र के अनेक नेता फार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे से विदाई भाषण दिलाने की की बात कही थी जो अगले चुनाव में शत प्रतिशत सच होने जा रहा है। खरगे के अलावा हम कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को भी चुनाव में हराएंगे।


कोडुगू के लिए जल्द मदद देगी केंद्र सरकार
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अगले तीन-चार दिनों में कोडुगू जिले में पुनर्वास कार्य के लिए धन जारी करेगी। आरोप लगाया कि कोडुगू जिले में सरकार पर्याप्त राहत कार्य नहीं चला रही है। राज्य सरकार कछुआ चाल से राहत व पुनर्वास कार्य चला रही है।

Published on:
30 Aug 2018 06:54 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा