बैंगलोर

दपरे के 5 कर्मचारियों को महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार

दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक मुकुल सरन माथुर ने मंगलवार को रेल सौधा के महाप्रबंधक सम्मेलन कक्ष में विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ सुरक्षा बैठक की। रेलवे सुरक्षा बढ़ाने पर महत्वपूर्ण चर्चा के बाद महाप्रबंधक ने हुब्बल्ली मंडल से 1, बेंगलूरु मंडल से 2 और मैसूरु मंडल से 2 कर्मचारियों को सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।
less than 1 minute read
Mar 25, 2025
Feature image

सुरक्षा पहले और सुरक्षा हमेशा-माथुर

बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक मुकुल सरन माथुर ने मंगलवार को रेल सौधा के महाप्रबंधक सम्मेलन कक्ष में विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ सुरक्षा बैठक की। रेलवे सुरक्षा बढ़ाने पर महत्वपूर्ण चर्चा के बाद महाप्रबंधक ने हुब्बल्ली मंडल से 1, बेंगलूरु मंडल से 2 और मैसूरु मंडल से 2 कर्मचारियों को सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।यह पुरस्कार ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और पिछले महीनों के दौरान ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए गए।

रेलवे के अनुसार हुब्बल्ली मंडल के शिवाजी एल. पवार, बेंगलूरु मंडल के कैलाश प्रसाद मीना और एच.एस.महेश व मैसूरु मंडल के जे.बी. लोहित और अबू सलिया को महाप्रबंधक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक मुकुल सरन माथुर ने कर्मचारियों की त्वरित सोच और सुरक्षा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने दोहराया कि सुरक्षा पहले और सुरक्षा हमेशा दक्षिण पश्चिम रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

Updated on:
25 Mar 2025 07:12 pm
Published on:
25 Mar 2025 07:12 pm
Also Read
View All
Karnataka ED Raid: कर्नाटक में ED पर सियासी संग्राम तेज! DK शिवकुमार के दावे पर BJP का पलटवार, बोले- ‘नाम पता हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं?’

‘राम मंदिर के लिए देशभर से आई ईंटें और रुपए, लेकिन हुआ दुरुपयोग’, डीके शिवकुमार ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

गणेश जुलूस को मस्जिद के सामने से ले जाने पर रोक का आरोप, कर्नाटक में BJP-Congress आमने-सामने

NLSIU में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग से भड़का विवाद, ABVP ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रशासन से की रद्द करने की मांग

Karnataka Cabbie Murder Case: हादसा नहीं था कत्ल! कैब में बैठे यात्री ने ऐसे रची साजिश, CCTV और मोबाइल ने खोल दिया पूरा राज