बैंगलोर

लॉकडाउन विस्तार के साथ सख्ती बढ़ाने के संकेत

सहयोग की अपील के साथ गृह मंत्री ने दी कड़े कदम उठाने की चेतावनी

less than 1 minute read
लॉकडाउन विस्तार के साथ सख्ती बढ़ाने के संकेत
लॉकडाउन विस्तार के साथ सख्ती बढ़ाने के संकेत

बेंगलूरु. गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने संकेत दिया है कि कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और गृह विभाग लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करवाएंगे।
उन्होंने यहां गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में इसकी रोकथाम के उपायों को लागू करने में और सख्ती बरती जाएगी। बोम्मई का बयान ऐसे समय आया है जब राज्य सरकार कुछ दिन में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर फैसला करने वाली है।
बोम्मई ने कहा ग्रामीण इलाकों में मामले बढ़ रहे हैं। विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने लॉकडाउन के उपायों को सख्ती से लागू किया है। लोगों को भी बीमारी की गंभीरता को समझना चाहिए और सहयोग करना चाहिए। पुलिस या गृह विभाग की तरफ से उठाए जा रहे कदम, मसलन अनावश्यक आवाजाही कर रहे लोगों के वाहनों को जब्त कर लेना आदि को और प्रभावी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाल ही में यादगीर में एक मोटर साइकल पर सवार होकर 5 लोगों के विवाह समारोह में जाने का मामला सामने आया है। ऐसे मामलों में आप क्या कर सकते हैं? लोगों को पुलिस के साथ सहयोग करना होगा, तभी लॉकडाउन सफल होगा।

लॉकडाउन अवधि में विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसकी घोषणा 23 मई को की जाएगी। राज्य सरकार ने पहले 27 अप्रेल से 14 दिन के लिए लॉकडाउन घोषित की किया था लेकिन कोविड-19 मामले में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर बाद में 10 मई से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। मौजूदा लॉकडाउन समाप्त होने से पहले कई नेता और मंत्री इसे बढ़ाने के पक्षधर हैं।

Published on:
21 May 2021 05:37 am
Also Read
View All
‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव क्रॉस वोटिंग मामले पर बीजेपी हाईकमान ने लिया एक्शन