बैंगलोर

गोकाक में 31 में 30 सीट पर निर्दलीय जीते

बेलगावी: रमेश जारकीहोली ने सभी विजेताओं को बताया कांग्रेस समर्थित
2 min read
Sep 05, 2018
ktk ulb election
गोकाक में 31 में 30 सीट पर निर्दलीय जीते

बेलगावी. अप्रत्याशित चुनाव परिणाम में गोकाक नगर परिषद (सीएमसी) की ३१ में से ३० सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई है। वहीं ३० निर्दलीयों को मिली जीत के बाद स्थानीय कांग्रेस विधायक रमेश जारकीहोली ने एक और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि सभी विजयी निर्दलीय कांग्रेस से संबंधित हैं, क्योंकि पार्टी ने किसी भी उम्मीदवार को बी-फॉर्म नहीं जारी नहीं किया था, जिस वजह से सभी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे।
सभी विजयी उम्मीदवारों को रमेश जारकीहोली का समर्थक माना जाता है जो पिछले २५ वर्षों से गोकाक विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
३१ सीटों वाली गोकाक नगर परिषद में टिकट के कई दावेदार होने के कारण कांग्रेस ने किसी भी उम्मीदवार को अपना सिम्बल प्रदान नहीं किया था। बिना बी-फॉर्म के मैदान में उतरे उम्मीदवार पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नहीं थे और अब चुनाव जीतने पर जारकीहोली ने सभी ३० विजेताओंं को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया है।
जारकीहोली ने कहा कि कई कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव लडऩा चाहते थे, जिस कारण पार्टी इस उलझन में थी कि किसे बी-फार्म जारी किया जाए और किसे नहीं। इसी भ्रामक स्थिति से बचने के लिए पार्टी ने किसी कार्यकर्ता को बी-फार्म नहीं दिया था और वे सभी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से गोकाक सीएमसी में इसी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है। इस बार भी सभी ३० विजेता कांग्रेस समर्थित हैं और इस तरह से एक बार फिर कांग्रेस को गोकाक सीएमसी में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है।
फिर साबित हुआ परिवार का दबदबा
पिछले कुछ दशकों से गोकाक की राजनीति पर पूरी तरह से जारकीहोली परिवार का दबदबा है। जारकीहोली परिवार के सदस्य हर प्रकार के चुनाव में जीतते आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय निकायों से लेकर चीनी कारखानों, सहकारी संगठनों और पंचायत समितियों तक जारकीहोली परिवार का नियंत्रण है। पिछले कुछ दशकों में ग्राम पंचायतों से लेकर विधानसभा और विधान परिषद के अधिकांश चुनाव परिणाम जारकीहोली समर्थित लोगों के पक्ष में गए हैं।
इसके अलावा चिक्कोडी और कन्नूर के नगर पालिका में भी निर्दलीय उम्मीदवारों सभी २३-२३ सीटें जीती हैं। बेलगावी जिले के खानापुर तालुक पंचायत में भी सभी २० सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

Published on:
05 Sept 2018 01:17 am
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा