10 नए पॉजिटिव मरीज मिलने से कुल पुष्ट मामलों की संख्या 191 पहुंच गई है। इन मरीजों में चार और 13 वर्ष के दो बच्चे व नौ वर्ष की एक बच्ची भी है। जबकि गदग जिले में एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्रदेश में कोविड-19 से यह छठी मौत है।
- 10 नए मरीजों की पुष्टि
- तीन बच्चे भी पॉजिटिव
बेंगलूरु.
प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीज (Covid-19 positive patient) मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को 10 नए पॉजिटिव मरीज (10 new positive patients) मिलने से कुल पुष्ट मामलों की संख्या 191 पहुंच गई है। इन मरीजों में चार और 13 वर्ष के दो बच्चे व नौ वर्ष की एक बच्ची भी है।
चार वर्ष का बच्चा पी-166 मरीज का बेटा है। जबकि नौ वर्ष की बच्ची पी-166 के ब्रदर-इन-लॉ की बेटी है। 13 वर्षीय बाल मरीज भी पी-166 के ब्रदर-इन-लॉ का बेटा है।
जबकि गदग जिले (Gadag District) में एक 80 वर्षीय महिला (80 year old woman succums to Covid-19) की मौत हो गई। प्रदेश में कोविड-19 से यह छठी मौत (Sixth Death Due To Covid-19) है।
चिकित्सकों के अनुसार महिला का रक्तचाप कम था। दिल का दौरा पडऩे से बुधवार देर रात मृत्यु हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों के साथ चार अप्रेल को गदग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में भर्ती कराया गया था। छह अप्रेल को कोविड-19 से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। महिला के 11 प्राइमरी कॉन्टैक्ट के थ्रोट स्वाब (गले के नमूने) जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि अन्य 35 प्राइमरी कॉन्टैक्ट और सात स्वास्थ्य कर्मचारी के थ्रोट स्वाब जांच में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
10 में से दो मरीज बेंगलूरु (Bengaluru), दो मैसूरु (Mysuru), तीन बागलकोट (Bagalkote) से हैं। शेष तीन मरीज चिक्कबल्लापुर, मंड्या व बेलगावी जिले (Chikkaballapur, Mandya and Belgavi Districts) से हैं। संबंधितों का उनके गृह जिले (Home Districts) के अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) में उपचार जारी है।