बैंगलोर

जैन संघ पाठशाला : बच्चों को संस्कार दें

इसके बाद आदिनाथ दादा के दरबार में स्नात्रपूजा का आयोजन हुआ।

less than 1 minute read
जैन संघ पाठशाला : बच्चों को संस्कार दें

बेंगलूरु. नगरथपेट अजितनाथ जैन संघ पाठशाला के बालक बालिकाएं चैन्य परिपाटी के लिए गिरिराज यात्रा करने सिद्धाचल स्थूलभद्र धाम पहुंचे। आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर की निश्रा में जय तलेटी में गिरिराज की धुन के साथ गिरि भक्ति की।

इसके बाद आदिनाथ दादा के दरबार में स्नात्रपूजा का आयोजन हुआ। आचार्य ने कहा कि वर्तमान में पाठशाला में जाने वाले बालकों की संख्या कम होती जाती है। माता पिता को अपने बालक में संस्कारों का बीजारोपण करना है तो पाठशाला भेजना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें

तेरापंथी सभा विजयनगर की ओर से तप अभिनंदन समारोह

---

पटाखों के उपयोग का त्याग
चित्रदुर्गा. तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में आयोजित कार्यशाला में पटाखों से छह काय की हिंसा के साथ होने वाले प्रदूषण एवं नुकसान पर चर्चा करते हुए उपस्थित सभी संभागियों ने पटाखों के उपयोग कात्याग किया।

महिला मंडल अध्यक्ष अनीता बाफना व मंत्री संतोष सालेचा के प्रयासों से आयोजित कार्यशाला में पटाखा त्याग संकल्प के करीब 200 फार्म भरवाने का लक्ष्य रखा।

साथ ही घर में बच्चों को प्रेरणा देने का संकल्प किया। तेयुप सहमंत्री नरेश तातेड़ ने व्यवस्था में सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें

अहिंसा हर व्यक्ति के लिए कल्याणप्रद

Published on:
02 Nov 2018 05:49 pm
Also Read
View All