10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेरापंथी सभा विजयनगर की ओर से तप अभिनंदन समारोह

साध्वी सहजयशा, साध्वी स्वस्थाप्रभा ने दोनों तपस्वियों की तप अनुमोदना में प्रमोद भावना व्यक्त की।

less than 1 minute read
Google source verification
jainism

तेरापंथी सभा विजयनगर की ओर से तप अभिनंदन समारोह

बेंगलूरु. तेरापंथी सभा विजयनगर की ओर से अर्हम भवन में साध्वी मधुस्मिता के सान्निध्य में तप अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में साध्वी स्वस्थप्रभा के अनुज विनोद कुमार तातेड़, सुनीता देवी पींचा का अभिनंदन किया गया।

सभा अध्यक्ष बंशीलाल पितलिया ने विनोद तथा महिला मंडल मंत्री महिमा पटावरी ने सुनीतादेवी का परिचय दिया। सूर्यप्रकाश तातेड़, नीलम तातेड़ ने गीत प्रस्तुत किया। वंदना तातेड़, विमल सामसुखा ने विचार व्यक्त किए।

साध्वी सहजयशा, साध्वी स्वस्थाप्रभा ने दोनों तपस्वियों की तप अनुमोदना में प्रमोद भावना व्यक्त की। साध्वी मधुस्मिता ने तप अनुमोदना कर प्रसन्नता जाहिर की। सभा एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दोनों का सम्मान किया गया।

संचालन सचिव कमल तातेड़ ने किया। सहमंत्री उम्मेद नाहटा ने धन्यवाद दिया।

---

देवेंद्रसागर का अगला चातुर्मास बेंगलूरु में
बेंगलूरु. नागपुर में चातुर्मास कर रहे आचार्य देवेंद्रसागर सूरीश्वर एवं मुनि महापद्मसागर का आगामी चातुर्मास वासूपुज्य स्वामी जैन संघ अक्कीपेट में होगा। उन्होंने संघ की विनती स्वीकार कर बेंगलूरु में चातुर्मास करने घोषणा की।