बैंगलोर

कर्नाटक पुलिस देश में श्रेष्ठ : परमेश्वर

आरक्षी पुलिस आरक्षकों के दीक्षांत परेड कार्यक्रम में बोले उप मुख्यमंत्री
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 6:31 PM IST
poilice
कर्नाटक पुलिस देश में श्रेष्ठ : परमेश्वर

बेलगावी. उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि कर्नाटक पुलिस देश की सबसे बेहतर पुलिस है और सरकार ने पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए हैं।

उन्होंने शनिवार को यहां कर्नाटक आरक्षी पुलिस आरक्षकों के दीक्षांत परेड कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण किया और सभी पुलिस थानों में अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई है।

अगले दो साल में पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों में प्रशिक्षण की क्षमता और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और 50 करोड़ रुपए के खर्च से प्रशिक्षण क्षमता को 3200 से 5000 अधिक किया जाएगा।

बेंगलूरु में 5 करोड़ रुपए के लागत से स्थाई रूप से राज्य पुलिस स्मारक निर्मित किया जाएगा। साइबर अपराध की परिणामोन्मुखी जांच करने और नियंत्रण के लिए साइबर थानों में पांच करोड़ रुपए की लागत से साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने साइबर अपराध नियंत्रण और प्रशिक्षण के लिए 72 करोड़ रुपए जारी किए हंै। उन्होंने कहा कि वे नहीं समझते कि एंबिडेंट घोटाले की जांच सही दिशा में जा रही है।

इस मामले मेंं सीसीबी पुलिस से भी कुछ गलती हो सकती है। इसलिए किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई के अलावा पर्याप्त सबूत भी एकत्रित करने की जरूरत है। ताकि आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी की गिरफ्तारी पर न्यायालय ने सीसीबी को फटकारा है। पुलिस महानिदेशक नीलमणि राजू, पुलिस आयुक्त डी.सी. राजप्पा, पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Updated on:
18 Nov 2018, 6:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु में बम धमाके के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने आतंकी साजिश से किया इनकार; आपसी रंजिश में हमले की बात आई सामने

सिद्धारमैया का बड़ा आरोप: ‘फर्जी स्टिंग वीडियो से ब्लैकमेल और बदनाम करने की साजिश’, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Karnataka Sting row : कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर सिद्दारमैया बोले-मीडिया से बात नहीं करूंगा

कर्नाटक में न्यायिक सेवा की तैयारी के लिए बनेगा विशेष संस्थान, डीके शिवकुमार ने कहा- 15-20 एकड़ में तैयार होगा नया कैंपस

राहुल गांधी और ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट मामले में अमित मालवीय को राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने FIR की रद्द