बैंगलोर

उगादि पर केएसआरटीसी चलाएगा 2 हजार अतिरिक्त बसें

कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने उगादि उत्सव पर दो हजार अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय किया है। 30 और 31 मार्च को उगादी और रमजान त्योहार के मद्देनजर केएसआरटीसी ने 28 से 30 मार्च तक यात्रा करने वाले लोगों को परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए मौजूदा समय-सारिणी के अलावा बेंगलूरु से विभिन्न स्थानों के लिए 2 हजार अतिरिक्त बसों के परिचालन की व्यवस्था की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 7:12 PM IST
Feature image

बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने उगादि उत्सव पर दो हजार अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय किया है। 30 और 31 मार्च को उगादी और रमजान त्योहार के मद्देनजर केएसआरटीसी ने 28 से 30 मार्च तक यात्रा करने वाले लोगों को परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए मौजूदा समय-सारिणी के अलावा बेंगलूरु से विभिन्न स्थानों के लिए 2 हजार अतिरिक्त बसों के परिचालन की व्यवस्था की है। साथ ही 31 मार्च को अंतरराज्यीय और अंतरराज्यीय स्थानों के विभिन्न स्थानों से बेंगलूरु के लिए विशेष बसें संचालित की जाएंगी। विशेष बसें बेंगलूरु के केम्पेगौड़ा बस स्टेशन से धर्मस्थल, कुक्केसुब्रमण्यम, शिवमोग्गा, हासन, मेंगलूरु, कुंदापुर, श्रृंगेरी, होरानाडु, दावणगेरे, हुब्बल्ली, धारवाड़, बेलगावी, विजयपुर, गोकर्ण, सिरसी, कारवार, रायचूर, कलबुर्गी, बल्लारी, कोप्पल, यादगीर, बीदर, तिरुपति, विजयवाड़ा, हैदराबाद आदि के लिए चलाई जाएंगी। मैसूरु रोड बस स्टेशन से मैसूरु, हुणसूर, पिरियापट्टण, विराजपेट, कुशलानगर, मडिकेरी के लिए बसें चलाई जाएंगी। बीएमटीसी बस स्टेशन शांतिनगर (टीटीएमसी) से मदुरै, कुंंभकोणम, चेन्नई, कोयम्बत्तूर, तिरुचि, पलक्कड, त्रिशूर, एर्नाकुलम, कोझीकोड और तमिलनाडु और केरल राज्य के अन्य स्थानों के लिए संचालित की जाएंगी। विशेष बसों के लिए अग्रिम रूप से कम्प्यूटरीकृत आरक्षण टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान की गई है।

Updated on:
27 Mar 2025, 7:12 PM IST
Published on: