मौके पर पहुंची टीम ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Karnataka राज्य के रानीबेन्नूर के नादिगर ओनी के एक घर के शौचालय में तेंदुआ Leopard दिखने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. पवित्र जैन ने बुधवार को कहा कि, तेंदुए को बेहोश करने के बाद ड्रोन कैमरे और जाल की मदद से पकड़ा गया। उसकी उम्र तीन से चार साल की हो सकती है और इसका वजन 50 से 60 किलो है। लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ जानवरों की सुरक्षा भी जरूरी है। जब कोई जानवर इस तरह के संघर्ष में शामिल हो, तो जनता को भी शांति से पेश आना चाहिए।
उप वन संरक्षक अब्दुल अजीज शेख ने कहा कि, 25 से ज्यादा कर्मचारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दमकल कर्मी ऑपरेशन में शामिल हुए। हावेरी की पुलिस अधीक्षक यशोदा ने बताया कि घर में तेंदुए के होने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी, राजस्व विभाग के अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उत्सुकतावश इक_ा हुए लोगों को हटाने के बाद तेंदुए को पकडऩे का अभियान शुरू किया गया था।