बैंगलोर

आओ चलें गांव की ओर

राजराजेश्वरीनगर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से सेवा कार्य
less than 1 minute read
terapanth
आओ चलें गांव की ओर

बेंगलूरु. राजराजेश्वरीनगर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से दीपावली के अवसर पर चिक्कलुरु गांव एवं आसपास के इलाकों में कंचन छाजेड़ की अध्यक्षता में सेवा कार्य किया गया। सरकारी प्राथमिक स्कूल को चार कुर्सियां भेंट की गईं। निर्धन लोगों के चेहरे पर त्योहार की चमक लाने के लिए साडिय़ां एवं शर्ट-पैंट वितरित किए गए। साथ ही, बच्चों को मिठाई, नमकीन, चॉकलेट आदि बांटे गए। लोगों को पटाखे न फोड़कर प्रदूषणरहित दीपावली मनाने की प्रेरणा दी गई। विभिन्न स्थानों पर पोस्टर भी लगाए गए। उपाध्यक्ष सुमन पटावरी, कंचन नाहर तथा पूनम दक ने सहभागिता की।
धर्मसभा में सामायिक की हो साधना
मैसूरु. सिटी स्थानक में सोमवार को डॉ. समकित मुनि ने अपने प्रवचन में भगवान महावीर के केवलज्ञान से लेकर निर्वाण तक की कथा में कहा कि महावीर दिव्य प्रकाश थे। भगवान के नाम लेने मात्र से अनादि काल से बेद पड़े किस्मत के द्वार खुल जाते हैं। जो आवरण अनादि काल से आत्मा पर पड़ा है वह भी हट जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान ने साधना काल में भोजन, नींद और बात करना ये सब त्याग कर एक ही लक्ष्य को लेकर साधना की। वह लक्ष्य था स्व और पर कल्याण का। मुनि ने कहा कि जिस धर्मसभा में कोई त्याग-प्रत्याख्यान नहीं होता वह धर्मसभा विफल हो जाती है। जिस धर्मसभा में सुनने वाले कम हों लेकिन नियम-त्याग ज्यादा हो वह सर्वश्रेष्ठ है। यही कारण है कि हमारा प्रचलन चलता है सामायिक का। धर्मसभा में ज्यादा से ज्यादा सामायिक की साधना होनी चाहिए। त्रिदिवसीय जाप के अंतर्गत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। संचालन सुशाील कुमार नंदावत ने किया।

Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा