बैंगलोर

राज्य भर में सड़क पर उतरे किसान

ऋण भुगतान के लिए किसानों के खिलाफ वारंट का मामला
2 min read
crime
राज्य भर में सड़क पर उतरे किसान, निजी बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कल

बेंगलूरु. बेलगावी जिले के 180 किसानों के खिलाफ एक निजी बैंक का ऋण नहीं चुकाने के कारण कोलकाता की अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के खिलाफ किसानों ने सोमवार को राज्य भर में बैंक की शाखाओं के सामने प्रदर्शन किया।

उधर, मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के निर्देश पर मामले को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को उक्त बैंक के अधिकारियों के साथ बुलाई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के ऋण माफी के दायरे में आने वाले किसानों से नहीं घबराने की अपील की है।

विभिन्न किसान संगठनों के बैनर तले किसानों ने राज्य भर में बैंक की शाखाओं के सामने प्रदर्शन किए और मामले को सुलझाने के लिए राज्य सरकार से दखल की मांग की।

प्रदर्शनारियों ने बैंकों को चेतावनी दी कि अगर उसकी किसान विरोधी नीतियां जारी रहीं हैं तो वे उसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

गौरतलब है कि निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने पिछले तीन साल के दौरान ऋण लेने वाले जिले के उन 180 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया है जो ऋण का पुनर्भुगतान करने में विफल रहे हैं।

बैंक के कोलकाता स्थित मुख्यालय की अपील पर स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने सोमवार को बेलगावी जिला प्रशासन और पुलिस को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि बैंक इस मामले में आगे नहीं बढ़े और किसानों के साथ स्वीकार्य हल तलाशे।

इसके बाद ही जिला प्रशासन ने मामले को हल करने के लिए एक्सिस बैंक के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को बेलगावी में जिलाधिकारी एस बी बोम्मनहल्ली ऋण का भुगतान करने में विफल रहे किसानों और बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि कृषि उपकरण और भूमि विकास के लिए ऋण लेने वाले जिले के किसानों के खिलाफ कोलकाता से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद इस मामले में दखल दिया था।

Updated on:
07 Nov 2018 03:20 pm
Published on:
07 Nov 2018 03:15 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा