बैंगलोर

विधान पार्षद संदेश नागराज भी भाजपा की राह पर

डेढ़ साल से वे जद-एस के सभी कार्यक्रमों से दूर
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2021, 5:57 AM IST
विधान पार्षद संदेश नागराज भी भाजपा की राह पर
विधान पार्षद संदेश नागराज भी भाजपा की राह पर

बेंगलूरु. जनता दल-एस के विधान परिषद सदस्य संदेश नागराज भाजपा में शामिल होने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 5 जनवरी को उनका विधान परिषद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। यह कार्यकाल पूरा होने तक वे जद-एस में बने रहेंगे। उसके पश्चात भाजपा में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से वे जद-एस के सभी कार्यक्रमों से दूर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मैसूरु जिले से जद-एस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जीटी देवगौड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दिए थे। उसके बाद अब जिले के एक और नेता विधान परिषद सदस्य संदेश नागराज ने भाजपा में शामिल होने के संकेत देकर पार्टी को झटका दिया है।

कावेरी तीर्थोद्भव 17 को
मउिकेरी. कावेरी तीर्थोद्भव महोत्सव का आयोजन 17 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे मकर लग्न मुहुर्त में होगा। महोत्सव से पहले कावेरी नदी की उद्गम स्थली तलकावेरी में 4 अक्टूबर से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरु होंगे।
श्रद्धालुओं की मान्यता है कि तीर्थोद्भव के दिन कावेरी नदी यहां पर तीर्थ के रूप में प्रकट होती है। इस अवसर पर यहां कावेरी तीर्थ प्राप्त करने के लिए राज्य के साथ ही आस-पास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं।
तलाकावेरी मंदिर के मुख्य प्रबंधक कृष्णप्पा के अनुसार गत वर्ष की तरह इस बार भी जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या समेत कई प्रतिबंध लगाएं। कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु भाग ले सकेंगे।

Updated on:
2 Oct 2021, 5:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर सिलबट्टे से कुचल दिया सिर

Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब